शहीद जवानों को केंडिल मार्च निकाल कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जौनपुर।  शिराजे हिन्द सहयोग फॉउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुई पुलिस कर्मियों के साथ दुःखद घटना पर डाक बंगले से जेसिस चौराहा तक केंडिल मार्च निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया । एमडी शिराज मुख्य ट्रस्टी शिराजे हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने कहा कि वर्तमान सरकार की संरक्षण में कानपुर में हुई पुलिस जवानों की हत्या बहुत दुःखद है श्री यादव ने कहा कि सरकार को मृतक परिवार को एक करोड़ तथा घायलों को 50 लाख का मुयायजा दिया जाय। वही उपस्थित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है पूरे प्रदेश में गुंडा राज कायम हो चुका है जब जनता के रखवालो पुलिस वालों के साथ ऐसी घटना हो रही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सोनू यदुवंशी, अवनीश यादव, दिलीप प्रजापति, छात्र नेता शुभम यादव, सौरभ सिंह, नितेश सिंह, सोनू यदुवंशी, पवन यादव, सचिन यादव, मो नदीम, मो राशिद, मरगूब खान, शाहिद, इम्तियाज सिद्दीकी, मनी, शनि, अफ़ज़ल सिद्दीकी, महबूब खान,संदीप सिंह, गोलू यादव, गौरव, लाल चंद्र चौरसिया इत्यादि लोग मौजूद रहें।

Related

news 3158143520782432303

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item