घर में कराया जा रहा था धर्म परिर्वन,पुलिस धमकी

जौनपुर। मड़ियाहूं  कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में शनिवार को कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन करने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इस दौरान एक मकान में दर्जनों महिलाएं पूजा पाठ करते हुए मिली। पुलिस मामले में दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई। सबसे पहले गांव के लोगों ने बजरंग दल अध्यक्ष आशुतोष सिंह को सुदनीपुर के एक घर में धर्म परिवर्तन होने की जानकारी दी। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंच गए जहां सियाराम मौर्या के मकान में हो रहे पूजा पाठ को देखा। उन्होंने वहां दो वृद्ध महिलाओं से बात की दोनों महिलाएं उन पर ही भड़क उठी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक मकान से तीनों महिलाओं को अपने साथ थाने चलने की बात कही तो महिलाएं भागने लगी। पुलिस दबाव बनाकर दो महिलाओं को थाने ले आई। बजरंग दल कार्यकर्ता ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Related

news 3328032163080115677

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item