बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे की करोडो रूपये की सम्पत्ति जब्त

जौनपुर। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गो पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को जौनपुर पुलिस ने उसके एक गुर्गे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी कारोड़ो की चल अचल सम्पत्ति को जब्त कर लिया है। कार्रवाई से पूर्व पूरे मोहल्ले में डुगडुगी पीटा गया। इस दरम्यान भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बल तैनात रही।
जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले के निवासी रविन्द्र निषाद काफी दिनों से अवैध रूप से मछली का व्यापार बड़े पैमाने पर करता चला आ रहा है। इस कारोबार से उसने अकूत सम्पत्ति एकत्रीत कर रखा है। करीब दस पूर्व खुफिया विभाग की इनपुट पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो पता चला कि मछली व्यापारी का सम्बंध मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से है वह इस कारोबार के मुनाफे का कुछ हिस्सा अंसारी गैंग को देता है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके बाद जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी रविन्द्र निषाद अवैध रूप कमाये गये पैसो से अपना एक आलिशान मकान बना रखा है तथा कारोड़ो रूपये की लागत से एक शापिंग माॅल का निर्माण करा रहा है। जांच पड़ताल के बाद डीएम ने सभी सम्पत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। रविवार को एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचकर उसकी सभी सम्पत्ति को सीज कर दिया गया।


Related

news 7226730489038354211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item