भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

 जौनपुर। नगर के कलेक्ट्रेट के पास स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कारगिल शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिये दिन-रात बार्डर पर खड़ी है। हमारी सेना देश की आन-बान-शान के लिये दुश्मनों को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती। आज विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर पूरा देश भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद कर रहा है। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, महामंत्री ओम प्रकाश राजभर, अवधेश यादव, राकेश यादव, केके दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश यादव ने किया।

Related

news 6518272280112646373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item