बढ़ेंगे मिठाइयों के दाम

 जौनपुर। मिष्ठान विक्रेता संघ की बैठक रविवार को संरक्षक वशिष्ट नारायण सिंह आधुनिक जलपान गृह के आवास पर हुई। जिसमें कच्चे सामानों के मूल्य में सम्प्रति आयी बढोत्तरी पर चर्चा हुई। श्री सिंह ने कहा कि इस समय रिफाइंड आयल, वनस्पति, दूध, खोया, मसाले, आलू सहित समस्त कच्चे पदार्थ की मूल्य वृद्धि की वजह से खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ गयी है। इसे देखते हुये कुछ खाद्य पदार्थों का नवीन रेट का निर्धारण करना जरूरी हो गया है। उन्होंने मिष्ठान विक्रेताओं से कहा कि नया रेट निर्धारण में उपभोक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखा जाये और सफलता के लिये संगठित होने पर बल दिया। तृप्ति जलपान गृह के विमल कुमार भोजवाल ने श्री सिंह के बातों का समर्थन किया। कहा कि शीघ्र ही जनपद के समस्त मिष्ठान विक्रेताओं की बैठक बुलाकर निर्णय से अवगत कराया जायेगा। बैठक में अनुपम जलपान कचहरी से अनूप गुप्ता, अनिल जलपान गृह से अनिल कुमार गुप्ता, सिद्धि विनायक जलपान से सरोज कुमार गुप्ता, जयराम जलपान गृह से दीपक यादव, शंकर मिष्ठान से शंकर गुप्ता आदि मौजूद थे। अनूप कुमार मोदनवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 5963936114279450954

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item