प्रदीप अस्थाना बने कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

Related

news 8366013196333724650

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item