विश्वविद्यालय कर्मचारी और छात्र के निधन पर शोक

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी पृथ्वीराज सिंह के शुक्रवार को निधन से विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पृथ्वीराज सिंह अहमदपुर गाँव के निवासी थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम यादव, वित्त अधिकारी एम के सिंह,कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह समेत परिसर के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें सभी ने 2 मिनट का मौन रख मृतक के आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उमा नाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र जुनैद अली की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर संस्थान में एक शोक सभा आयोजित की गई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।जुनैद अली जनपद के गुलजारगंज का रहने वाला था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम ने कर्मचारी और छात्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छात्र और कर्मचारी के परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करे।

Related

BURNING NEWS 9167998683313709674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item