खुटहन काण्ड के 11 आरोपी गिरफ्तार,भेजे गये जेल

  

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जमीनी विवाद में रविवार को हुए तीन हत्याओं,मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो से 11 लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम फिरोजपुर में दो सगे पट्टीदारों के मध्य जमीन विवाद था,जिसमें न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.20 को कब्जा दिलाया गया था। दिनांक- 23.08.2020 को जमीन पर कार्य सुरु करने के विवाद को लेकर दोनों सगे पट्टीदारो के मध्य कहा सुनी के दौरान लाठी डंडा से मारपीट हो गयी जिसमें एक पक्ष से 01 व दूसरे पक्ष से 02 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमें से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः 
*मु0अ0सं0 220/20 धारा 147,148,323,504,506,302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त*
1. रामाशीष पासवान पुत्र जियालाल पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
2. राकेश पुत्र रामविलाश पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
3. रविन्द्र पासवान पुत्र केशव पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
4. जगरनाथ उर्फ जग्गु पासवान पुत्र राममिलन पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
5. निन्हू पासवान पुत्र रामखेलावन ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
6. धर्मेन्द्र पासवान पुत्र केशव पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
*मु0अ0सं0- 221/20 धारा – 147,148,323,504,506,302 भादवि से सम्बन्धित अभि0*
1. भीम पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
2. विन्देश पुत्र बैजनाथ ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
3. इन्द्रेश पुत्र बैजनाथ ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
4. अर्जुन पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।
5. मुकेश पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान ग्राम फिरोजपुर थाना खुटहन जौनपुर।

Related

news 2023326295263095886

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item