नए कुलपति की नियुक्ति से उदास हुआ डॉ राजाराम यादव का खेमा

   

जौनपुर। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रथम महिला कुलपति के रूप में प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए बहुत अहम है। पूर्व कुलपति डॉ राजाराम यादव के विवादित कार्यकाल को लेकर पूरे तीन साल हंगामा होता रहा। कुछ खास लोंगो के साथ ही पूर्व कुलपति की बनती थी। पूर्व कुलपति के विवादित निर्णयों एवं परिसर में ब्याप्त भ्रस्टाचार को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत भी रहे। 
बताते चलें कि पूर्व कुलपति डॉ राजाराम यादव अपने अंतरंग मित्र प्रोफेसर के पी सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे। लेकिन इनके विरोधी और भी ज्यादा इसलिए सक्रिय थे कि पूर्व कुलपति का कोई खास मित्र कुलपति न बन पाए नही तो यूनिवर्सिटी गर्त में चली जायेगी। इस लिए वे सब प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली तक सक्रिय हो गए थे। राजाराम यादव के कार्यकाल में उनके कृत्यों तथा भयंकर भ्रष्टाचार का संगठन में भी ऊपर तक बहुत विरोध था। अनन्तः वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रथम महिला कुलपति की नियुक्त कर महामहिम राज्यपाल ने सारी चर्चाओं को विराम दे दिया है। इस खबर की सूचना जैसे ही जनपद में पूर्व कुलपति डॉ राजाराम यादव के चहेतों को मिली वह उदास और भूमिगत हो गए है।

Related

JAUNPUR 5639141456259044928

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item