नगर पंचायत ने जारी किया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र !

   

मछलीशहर। नगर पंचायत की एक गंभीर लापरवाही से एक मृत व्यक्ति की चल अचल संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर प॔चायत ने एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र उसकी मृत्यु से पाॅच वर्ष पहले ही जारी कर दिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो अब उक्त फर्जी प्रमाण पत्र को निरस्त कराने के लिये दौड़ भाग कर रहे है।

बताया गया कि कस्बे के मीरपुर खास निवासी शमसेर सिंह पुत्र शंकर सिंह की वास्तविक मृत्यु पाॅच जनवरी सन 2010 को हुयी थी। लेकिन नगर प॔चायत कार्यालय ने उनकी मृत्यु सन 2005 मे ही दिखाते हुये प्रमाण पत्र संख्या D 2018 9 90586000167 जारी कर दिया था। चूँकि मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह चल अचल संपत्ति का मालिक था इसलिए कुछ भूमाफिआओ ने उनकी संपत्ति हडपने के लिये उनका फर्जी प्रमाण पत्र बनवा दिया। वर्तमान मे जब मृतक के सही वारिसदारो उनके भतीजे बालिग हुये तब उन्हें फर्जी वाडे की जानकारी हुई तो प्रदीप सिंह ने नगर पंचायत मे शपथपत्र देकर फर्जी प्रमाणपत्र निरस्त करने की माॅग की है। प्रदीप ने बताया कि मृतक शमसेर ने दिसंबर 2009 मे तहसील आकर बैनामा भी किया था। जब वह 2009 मे जीवित थे तो नगर पंचायत ने 2005 मे ही कैसे उनकी मृत्यु दिखाते हुये प्रमाणपत्र जारी कर दिया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिस कर्मचारी ने जारी किया है उसके खिलाफ जाॅचोपरान्त कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 6790834768819165389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item