सोशल डिस्टेंसिंग में मनाया गया त्याग व कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा

  

जौनपुर।  जनपद में मुस्लिम बंधुओं का त्याग व कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मनाया गया। प्रमुख मस्जिदों में शासन के निर्देशानुसार केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की वहीं घरों में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती, अमन चैन व कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ मांगी। मदरसा नासीरिया में मौलाना महफूजुल हसन ने लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन नमाज पढ़ाई। मस्जिदों व घरों में लोगों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा और समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। वीडियो कालिग, फेसबुक, वाट्सएप के जरिए लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चक्रमण करती रही।

Related

Samaj 7363213228960706784

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item