तुमको हमारी उमर लग जाय .........

 

जौनपुर। हरितालिका तीज पर निराजल व्रत रख कर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। दिनभर की तैयारी के बाद शाम को सज धज कर विधि विधान से भगवान शिव और मां गौरी को पूजा। पूजा में चढ़ाई गई सुहाग की कुछ सामग्रियां अपने पास रखीं और कुछ पुरोहितों को दान दीं। कोरोना के चलते शिवालय में सन्नाटा पसरा रहा है । घर में भी पूजा करते समय महिलाओ ने मास्क  लगा  रखी थी। 
 भाद्र पद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने पहले से चल रही तैयारियों का रंग  शुक्रवार को नजर आया। सुबह व्रत रखने से पहले भोर में महिलाओं ने मिठाई और फल खाया। इसके बाद पूरा दिन निराजल व्रत रखा। दिनभर पूजा की तैयारी में महिलाएं व्यस्त रहीं। हालांकि पर्व के सामान महिलाएं एक महीने पहले से इकट्ठा कर रही थीं इसके बावजूद तीज के दिन भी खरीददारी का दौर जारी रहा। सारे सामान इकट्ठा कर शाम को स्नान कर व्रती महिलाओं ने नई साड़ियां पहनी। आभूषण, नई चूड़ी पहन कर पैरों में आलता लगाया। हाथों में रचाई गई मेहंदी उनके शृंगार को और निखार रही थी। 

Related

news 1871477375668938087

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item