चेतन चौहान के निधन पर भाजपाजनों ने जताया शोक

 

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित भाजपा जनों ने उत्तर प्रदेश के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज जी ने कहा कि स्व. चेतन चौहान जी ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए समर्पित थे। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुऐ ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव, अभय राय, धनञ्जय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अनिल गुप्ता, वटेश्वर सिंह, मण्डल महामंत्री खुटहन अजय सिंह, केशव तिवारी, आशुतोष तिवारी, शुभम मौर्य ने भी पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि दी।

Related

news 8365877880640686536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item