आलोक त्रिपाठी बनाये गये सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष

    

 जौनपुर। सोमवार को जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता को राष्टीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें कि जफराबाद विधानसभा के सपा नेता आलोक त्रिपाठी लकी पुत्र स्व0 शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी पूर्व विधायक को राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार बने रहने और युवाओं में अपनी खास पहचान बनाने वाले आलोक त्रिपाठी लकी को प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा डॉक्टर मनोज पांडेय ने प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पद को मिलने के बाद आलोक त्रिपाठी लकी ने मीडिया से बताया कि राष्टीय अध्यक्ष जी के द्वारा दिये गए इस जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास करते हुए लगातार क्षेत्र में बना रहूंगा। और सपा कार्यकर्ताओ के साथ हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा। आलोक त्रिपाठी लकी को प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विधायक ललई यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, डॉक्टर केपी यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, गुलाब सरोज, जगदीश सोनकर, संजय सरोज, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, अवध नाथ पाल ने बधाई दिया है।

Related

news 8296083819111838054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item