कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर मिलते ही पू वि वि परिसर में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी | इस अवसर पर पूर्वांचल वि वि परिसर संघ एवं समस्त शिक्षकों ने कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य को बधाई दी | यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान शांति के उन्नायक महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय - नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा 2 अक्टूबर को ऑनलाइन दिया जाएगा। यह सम्मान दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृति कर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को दिया जाता है। गांधी जयंती पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस सम्मान समारोह में पुरस्कार पाने वाले को प्रशस्ति-पत्र और ताम्र फलक अर्पित किये जाएंगे। यह जानकारी देते हुए भारतीय - नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ श्री सुरेश चंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने दी है। उन्होंने बताया कि समाजसेवा एवं विश्वशांति के लिए अमूल्य योगदान एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए प्रख्यात चिंतक एवं सम्पादक श्री गुलाब कोठारी, जयपुर को सर्वोच्च सम्मान मिलेगा। इस श्रेणी में गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं लेखिका श्रीमती मृदुला सिन्हा, नई दिल्ली, ओस्लो के समाचार पत्र आकेर्सआवीस ग्रूरुददालेन के सम्पादक यालमार शेलांद, नॉर्वे एवं यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिज्ञ श्री वीरेन्द्र शर्मा, लन्दन को सम्मानित किया जाएगा। साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में चुने गए व्यक्तियों में प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा उज्जैन, वरिष्ठ साहित्यकार पीयू की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, चेन्नई, हिंदी एवं पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक प्रो. हरमहेन्द्र सिंह बेदी, अमृतसर और नॉर्वेजियन लेखिका इंन्विल्ड क्रिस्तीने हेरजोग, ओस्लो सम्मिलित हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ सम्पादक श्री सुभाष राय, लखनऊ, संपादक श्रीमती सर्वमित्रा सुरजन नई दिल्ली, सम्पादक राजीव सिंह, लखनऊ, सांस्कृतिक पत्रकार श्री राजेश विक्रान्त, मुंबई एवं मीडिया विश्लेषक प्रो सन्तोष तिवारी, लखनऊ शामिल हैं। ओस्लो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि नार्वेजीय अरबाइदर पार्टी की राजनेत्री एवं ओस्लो नगर पार्लियामेंट में मंत्री सुश्री रीना मारियम हांसेन, ओस्लो की मेयर श्रीमती मारिआने बोर्गेन मेयर होंगी। विशिष्ट अतिथि नार्वे में भारत के राजदूत डॉ. बी. बाला भास्कर, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार के चेयरमैन श्री अवनीश कुमार एवं केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के श्री दीपक पांडेय और कार्यक्रम सचिव श्री थूरस्ताइन विंगेर, नॉर्वे होंगे। सन 1988 में ओस्लो, नॉर्वे में स्थापित भारतीय - नार्वेजीय संस्था का उद्देश्य देश - दुनिया में संस्कृतियों, साहित्य, चिंतन और भाषाओं के मध्य सेतु का कार्य करना है।

Related

news 522984295486911614

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item