तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये की लूट, पुलिस घटना को फर्जी बता रही है

   

जौनपुर।  फिनो बैंक संचालक ने ऊसर बस्ती नहर पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर चार बदमाशों पर तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस घटना को फर्जी बता रही है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
 खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी शैलेंद्र शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर में फिनो बैंक की शाखा चलाते हैं। दोपहर में वह बाइक से घर से शाखा पर जा रहे थे। आरोप है कि वह जैसे ही ऊसर बस्ती की नहर पुलिया के पास पहुंचे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोककर तमंचा सटा दिया और जान से मार डालने की धमकी देते हुए जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। घटना की जानकारी यूपी-112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। मौके पर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे भी आ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है की लूट की सूचना फर्जी है। शैलेंद्र ने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। वे तकादा करते रहते हैं। इसी से बचने के लिए वह लूट की बात कह रहा है।

Related

news 70400533577621611

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item