वर्तमान में सिर्फ 589 ही सक्रिय कोरोना मरीज

   

जौनपुर।  कोरोना के बढ़ते मरीजों के सापेक्ष स्वस्थ होने वालों की संख्या शुक्रवार को कम रही है। 24 घंटे में जहां स्वस्थ हुए 25 मरीजों को छुट्टी दी गई वहीं 58 और नए पाजिटिव मरीज मिले। जिले भर में अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1884 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया। जनपद में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 4670 हो गया है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 589 ही सक्रिय मरीज हैं। अब तक 4022 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से बीमार 59 ने दम तोड़ दिया है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को जनपद के दो लोगों की वाराणसी व लखनऊ में मौत हो गई। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष परीक्षण अभियान के तहत नगर सहित पूरे जिले में कैंप लगाया गया। यहां टीम द्वारा लक्षण व संपर्क में आने वाले मरीजों का एंटीजन किट से जांच की गई। बाकी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

Related

news 8931163068737230280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item