आम के पेड़ से लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी

   


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के  हरखपुर गांव में शनिवार की भोर में आम के पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद गांव में सनसनी मच गई। घटना का कारण फिलहाल पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। संजय निषाद (50) हैंडपंप बनाने का काम करते थे। देररात अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह नशे में थे। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग रात में उनकी काफी तलाश किए, लेकिन जानकारी नहीं मिली। शनिवार की भोर लगभग चार बजे घर से एक किलोमीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ की डाली पर लटकता शव देख घरवाले सन्न हो गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने शव को पेड़ से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक के जीजा प्रेमचंद्र निषाद मोथहां जफराबाद ने थाने में तहरीर दी है। मृतक की पांच पुत्रियों में तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी नहीं हो पाई है। पुत्र सुशील निषाद अभी आठवीं कक्षा में पढ़ता है। ऐसे में कच्ची गृहस्थी टूटने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रीना देवी तो बेसुध पड़ी हैं।



Related

news 7219784177485038863

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item