घर में घुसकर दो युवको ने महिला को खिलाया ज़हर


जौनपुर।  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ले में शुक्रवार को घर में अकेली मौजूद महिला के संदिग्ध हाल में विषाक्त के सेवन से हड़कंप मच गया। महिला का सीएचसी में उपचार चल रहा है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवक उसे अकेला पाकर घर में घुसे और जबरन उसे विषाक्त खिला दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

 मोहल्ला निवासी रिजवाना (30) पत्नी शमीम शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। वह साफ सफाई कर रही थी। पति शमीम घर के बाहर सामान लेने गया था। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक घर में घुसे और हाथ पकड़ कर मुंह में  विषाक्त डाल दिया। वह जोर-जोर से चीखने लगी और वहीं बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घर मे घुसे तो रिजवाना बेहोश पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। पति शमीम भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। उन्ही युवकों ने रिजवाना की जान लेने की कोशिश की है। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related

JAUNPUR 5972024390134593967

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item