क्षेत्र का सार्वगीण विकास करने वाले को अपना विधायक चुने मल्हनी की जनता: प्रिशू

   

जौनपुर। एलएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिशू" ने आज मल्हनी विधानसभा के शम्भूगंज में स्थित आर्दश इण्टर कालेज में लगे साढ़े लाख रूपये से कराये गये इण्टर लाॅकिंग कार्य लोकापर्ण किया।  

इस मौके पर उन्होने कहा कि हमारा जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ही नही बल्की देश में अग्रणी रहा है। यहां के पढ़े लिखे लोग पूरी दुनियां में देश का झण्डा बुलंद किये हुए है। इस लिए यहां भी पढ़े लिखे और उर्जावान नेताओ की सख्त आवश्यकता है। मल्हनी विधानसभा का उप चुनाव होने वाला है आप लोग जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर ऐसा विधायक चुने जो शिक्षा, स्वास्थ्य,खेल समेत क्षेत्र का अन्य विकास कर सके। श्री सिंह ने जनता से अपील किया कि यदि आप लोगो ने ऐसा जनप्रतिनिधि चुना तो मल्हनी विधानसभा प्रदेश नही बल्की पूरे देश में अपना अलग पहचान बनायेगा।   

 इस मौके पर  विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्शा पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह "राना" तथा संचालन अजय सिंह ने किया। आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने प्रकट किया। इस दौरान प्रधान राजेश चौहान, गोगा यादव सरदार, शोभनाथ उर्फ विधायक यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, अजिताभ सिंह, लालसाहब सिंह, विद्या उपाध्याय, अशोक उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related

politics 8415088505360499907

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item