जफराबाद विधायक ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाया सवाल , बोले पुलिस कर रही तांडव

 

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं के हुसेनपुर इटाएं गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस टीम पर पथराव के बाद पुलिसिया तांडव का आरोप लगाते हुए जफराबाद विधायक शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने घटना में पुलिस की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताई। घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों की पिटाई और बेगुनाहों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 दरअसल, हुसेनपुर इटाएं गांव में मुसहर और पटेल समाज के लोगों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी मामले में दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर दूसरे पक्ष को गाली देना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से उस दिन तो मामला शांत हो गया, लेकिन गुरुवार रात फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना पाकर पहुंची पीआरवी-112 पर लोगों ने हमला बोल दिया। सीओ, कोतवाल पर भी पथराव किया था। सीओ राजेंद्र कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। घटना के बाद उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने देर रात गांव में हर घर की तलाश ली। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कई घरों में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। महिलाओं-बच्चों की पिटाई की। 
 पुलिसिया तांडव से गांव के पुरुष सदस्य फरार हो गए। शुक्रवार को उन्होंने जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर गुहार लगाई तो विधायक उनके साथ पुलिस ऑफिस पहुंच गए। पुलिस के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम करते हुए वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा। 
 विधायक का कहना था कि विवाद मुसहर और पटेल समाज के बीच था, लेकिन पुलिस ने चौहान समाज के लोगों की पिटाई कर दी। घरों में घुसकर महिलाओं-बच्चों की पिटाई की। पुलिस के व्यवहार से पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं। वापस लौटने से कतरा रहे हैं। एसपी अशोक कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि गांव में शांति व्यवस्था बहाल कराई जाएगी। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा, जांच कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 5658087886573540177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item