प्रधान हत्याकांड से पर्दा जल्द ही उठ सकता है
https://www.shirazehind.com/2020/09/blog-post_668.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी प्रधान बसंतलाल की हत्या से पर्दा जल्द ही उठ सकता है। पुलिस के हाथ हत्या के पांचवे आरोपित नवनीत यादव उर्फ प्रिस तक पहुंच चुके हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बात से इन्कार कर रही है। बसंतलाल बिद की गत गुरुवार की रात बदमाशों ने उनके क्लीनिक पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पांच लोग आरोपित हुए थे जिसमें चार को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना की वजह गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण व पुरानी रंजिश बताया गया था। हालांकि पुलिस को उक्त थ्योरी पर विश्वास नहीं था। वह घटना के पीछे कुछ अन्य वजहों को भी तलाश रही थी।