डॉ. हर्ष सिंह बीएचयू के सर्जिकल आन्कोलोजी के फेलोशिप के लिए चयनित

  जौनपुर। ज्ञानन्दा लॉ कालेज, ज्ञानन्दा एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन की प्रबंध समिति के सदस्य एवं ज्ञानन्दा की प्रबंधक डॉ. शीला सिंह के सुपुत्र डॉ. हर्ष सिंह का चयन बीएचयू के सर्जिकल आन्कोलोजी के फेलोशिप के लिए हुआ है। फेलोशिप में डॉ. हर्ष सिंह को लिखित में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। फेलोशिप के एक पद के लिए उनका चयन हुआ है। सर्जिकल आन्कोलोजी किसी भी डॉक्टर को कैंसर विशेषज्ञ के लिए तैयार करता है। डॉ. हर्ष सिंह ने एम.बी.बी.एस. की शिक्षा डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज से ली है। तत्पश्चात एम.एस. ई.एन.टी. पुना में भी वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे है। उन्होंने अपना एम.एस. भी डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज से ही पूर्ण किया है। डॉ. हर्ष सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जॉन्स जौनपुर से हुई है। वे आरम्भ से ही पढ़ाई में अत्यत रुचि रखते थे। ज्ञानन्दा परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। डॉ. हर्ष सिंह की सफलता पर श्रीमती आभा श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, बंशराज सिंह, अनीश, लोकेश यादव, प्रमोद, प्रफुल्ल आदि ने शुभकामनाएं दी।

Related

news 6416647004900078484

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item