गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कुसैला गांव

  

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के  कुसैला गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में कहासुनी के दौरान गोली चलने से गांव में भय व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान एक खोखा मिला। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

 उक्त गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र रिषभ सिंह (13) पड़ोसी बबलू के घर खेलने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सोनू सिंह ने रिषभ को चिढ़ा दिया। इस पर कहासुनी हो गई। कुछ देरबाद रिषभ अपनी भैंस को चारा डालने गया तो फिर कहासुनी होने लगी। सोनू सिंह ने रिषभ की पिटाई कर दी। रिषभ ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। सत्येंद्र सिंह सोनू सिंह को समझाने लगे। इसी को लेकर बात बढ़ गई और रात लगभग साढ़े दस बजे तीखी झपड़ के बीच चार राउंड गोलियां चलाई गई, हालांकि फायरिग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गांव में भय का वातावरण बन गया। किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान एक खोखा मिला। पुलिस ने सत्येंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य आरोपित भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह कहा कि छानबीन में घटना सही पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related

JAUNPUR 5719365958049701919

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item