मारपीट के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

  

जौनपुर।  भूमि विवाद में दो पक्षों में शनिवार को हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने प्रयागराज-शाहगंज मार्ग को जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाते हुए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। 
 महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ उदयभानपुर बाजार में सुशीला चौरसिया एवं गीता चौरसिया के बीच भूमि विवाद चल रहा है। गीता चौरसिया द्वारा अपना हिस्सा किसी दूसरे को बेचे जाने की सूचना पर दोनों पक्षों में बदलापुर में विवाद हो गया। इसके बाद कोल्हुआ पहुंची सुशीला देवी ने अपने पुत्रों रमेश चौरसिया, तूफानी चौरसिया एवं स्वर्ण कुमार को साथ लेकर बांस-बल्ली रखकर प्रयागराज-शाहगंज मार्ग को दोपहर में जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष महाराजगंज विजय प्रताप सिंह ने सड़क जाम करने वाली गीता चौरसिया को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जाम हटवाया।

Related

news 2633781588632589618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item