पचास हजारी धनंजय सिंह का वोट बैंक कर रहा है बीजेपी को बैक

  

जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिए विगुल बजने वाला है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल इस सीट पर कब्जा करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। इसमें सबसे आगे निकली है बसपा। बसपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर मात्र एक बार जनसंघ का परचम लहराया है। उसके बाद से भाजपा के लिए इस विधानसभा की मिट्टी रेतिली साबित हुई है। इस बार भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मिट्टी को उपजाऊ बनाकर कमल खिलाने के लिए मंथन कर रहा है, लेकिन यहां भाजपा के विजय रथ के सामने सबसे बड़े रोड़ा बने है पूर्व सांसद धनंजय सिंह। धनंजय 2002 विधानसभा चुनाव में राजनीति में इन्ट्री किया। उसके बाद वे अपने कार्य व व्यवहार के कारण इस सीट पर करीब पचास हजार वोटो के मालिक बन बैठे है। धनंजय का यह वोट बैंक भाजपा को बैक कर रहा है। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। इस सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोक दिया है। बीजेपी दमदार उम्मीद्वार उतारने का मन बनायी है। ऐसे प्रत्याशी की तलास में हर स्तर पर मंथन किया जा रहा है। हलांकि इस सीट पर भाजपा का प्रर्दशन बहुत ही खराब रहा। इससे पूर्व इस विधानसभा का नाम रारी था,  केवल 1962 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर श्रीपाल सिंह ने जनसंघ का परचम लहराया था। 

2002 विधानसभा चुनाव में पुलिस को चकमा देकर राजनीति में कदम रखने वाले धनंजय सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में रारी सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अपने निकटम सपा उम्मीद्वार व तत्कालीन मंत्री श्रीराम यादव को करीब 13 हजार वोटो के अंतर से हराकर जीत दर्ज किया। उस चुनाव में धनंजय  सिंह को कुल 46 हजार तीन सौ मत मिला था। सपा प्रत्याशी के खाते में 33 हजार 311 वोट आया था। 

रारी फतेह करने के बाद धनंजय सिंह का हौसला बुलंद हो गया। दो वर्ष बाद वे 2004 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-लोक जनशक्ति पार्टी गबंधन से जौनपुर सीट पर चुनाव लड़ा। यह चुनाव वे जीत तो नही पाये लेकिन तत्कालीन गृह राज्यमंत्री व बीजेपी प्रत्याशी स्वामी चिन्मयानंद को बुक कर दिया। इस चुनाव में धनंजय सिंह को कुल एक लाख 17 हजार 397 मत मिला था। जबकि स्वामी चिन्मयानंद को एक लाख दस हजार 148 वोट मिला था। यह चुनाव  सपा के पारसनाथ यादव जीते थे। उन्हे कुल दो लाख 19 हजार 614 वोट मिला था। बसपा के बाबा दुबे को 1 लाख 92 हजार 489 वोट मिला था। 

2007 विधानसभा चुनाव धनंजय सिंह पुनः रारी कब्जा करने के लिए जनता दल यू पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा। इस बार वे 44 हजार 641 मत प्राप्त करके सपा के लालबहादुर यादव को पटखनी दिया। 

2009 लोकसभा चुनाव में वे बसपा प्रत्याशी के रूप में जौनपुर सीट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होने सपा के पारसनाथ यादव को पटखनी देकर 2004 लोकसभा चुनाव का बदला लिया। धनंजय सिंह को तीन लाख 2618 वोट मिला। पारसनाथ को दो लाख 22 हजार 267 मिला था। 

खुद सांसद बनने के बाद रारी की खाली हुई सीट पर अपने पिता राजदेव सिंह को बसपा से चुनाव लड़ाकर उन्हे विधायक बना दिया। 

2012 चुनाव में नये परिसीमन में रारी विधानसभा  का नाम बदलकर मल्हनी हो गया साथ कई ऐसे गांव जुड़े जो यादव बाहुल थे। मौके की नजाकत देखते हुए पारसनाथ इसी विधानसभा को अपना कार्य क्षेत्र चुना। 2012 चुनाव से पूर्व धनंजय सिंह जेल चले गये। जेल में रहने के कारण उन्होने इस सीट पर अपनी पत्नी डाॅ जागृति सिंह को निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा । यह चुनाव सपा के पारसनाथ यादव जीते लेकिन धनंजय का वोट बैंक बढ़कर पचास हजार के पार हो गया। इस चुनाव में पारसनाथ को कुल 69 हजार 351 वोट मिला। दूसरे नम्बर रही जागृति सिंह को पचास हजार एक सौ वोट मिला। 

धनंजय सिंह जेल रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2014 लोकसभा चुनाव लड़े इस चुनाव में उन्हे मात्र 64 हजार 93 वोट मिला था लेकिन मल्हनी विधानसभा का अपना वोट बैंक महफूज रखने में कामयाब हो गये थे। उन्हे मल्हनी विधानसभा से  करीब 45 हजार वोट प्राप्त हुआ था। 

2017 विधानसभा चुनाव धनंजय सिंह ने निषादराज पार्टी के बैनर तले लड़ा। यह चुनाव वे सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव से हार गये। उन्हे इस कुल 48 हजार 141 मत मिला। बीजेपी प्रत्याशी सतीश सिंह 38 हजार 966 वोट पाकर चौथे स्थान रहे। 

अब तक रहे इस सीट के विधायको की लिस्ट  

2017 पारसनाथ यादव सपा 

2012 पारसनाथ यादव सपा 

2009 उप चुनाव में राजदेव सिंह बसपा 

2007 धनंजय सिंह जनता दल यू 

2002 धनंजय सिंह निर्दल 

1996 में श्रीराम यादव सपा 

1993 में बीएसपी लालजी यादव जोगी 

1991 में मिर्जा सुल्तान रजा जनता दल 

1989 अरूण कुमार सिंह मुन्ना कांग्रेस 

1985 अर्जुन यादव लोकदल 

1980 तेज बहादुर सिंह कांग्रेस 

1977 राजबहादुर यादव जनता पार्टी 

1974 में राजबहादुर यादव भारतीय क्रांति दल बीकेडी 

1969 सूर्यनाथ उपाध्याय कांग्रेस 

1967 राजबहादुर यादव निर्दल 

1962 कुंवर श्रीपाल सिंह जनसंघ 


1957 राम लखन सिंह कांग्रेस 


1952 में दीपनरायण वर्मा कांग्रेस 





Related

politics 280598215922124681

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item