मल्हनी फ़तेह करने के लिए जुट जाय कार्यकर्ता : B J P

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया, नामांकन के पूर्व सिद्धार्थ उपवन में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा हुई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि आज से हमारे कार्यकर्ता चुनाव में लग जाये और मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह को विजयी बनाये, मल्हनी विधानसभा के चुनाव में प्रदेश से लगाये गए प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि वोट कटवा से सावधान हो जाइये और अपने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालकर  मनोज सिंह को विजयी बनाये, अगर मल्हनी में विकास चाहिए तो भाजपा प्रत्याशी को वोट दें जितना पिछले 50 साल में विकास नहीं हुआ उतना एक साल में विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के अलावा कोई वहां विकास नहीं कर पाएगा, अगर भाजपा के विधायक यहां से जीतेगा तो योगी सरकार वहां विकास की गंगा बहा देंगे, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा के प्रत्याशी के पिता ही पिछले 8  साल से विधायक और मंत्री रहे और जौनपुर के सांसद भी रहे लेकिन मल्हनी का विकास हमको आज तक दिखा नही, चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषणों का अगर कहीं सम्मान है तो वो भाजपा में है। उन्होंने पिछड़े समाज से आह्वान किया कि आप लोग आंख मूंदकर भाजपा के पक्ष में वोट करें वोट कटवा को वोट कत्तई ना दे वह सिर्फ वोट कटवा सिद्ध होंगे और कुछ नहीं।

  उक्त अवसर पर सांसद वी पी सरोज, पूर्व सांसद के पी सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक गण हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, दिनेश चौधरी, अपना दल के विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, शशि मौर्या, उषा मौर्या ,सतीश सिंह, पाणिनी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर देव सिंह सुशील उपाध्याय, राणा सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता,अशोक मौर्या,रामसूरत बिन्द, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निषाद, धनञ्जय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, राजू दादा, संदीप सरोज, श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, विनय सिंह, विनीत शुक्ला, सत्यम सिंह, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें, संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया,

Related

news 8354816775084642664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item