"नारी सुरक्षा, नारी सम्मान" यही हो हमारा अभिमान : मेजर सतेन्द्र प्रताप सिंह

जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां  मे मिशन शक्ति के तहत चल रहे नव दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर रविवार को  एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी की अध्यक्षता मेजर डॉक्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ,  इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान ,स्वावलंबन नारी, सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया। छात्राओं व महिलाओं के विश्वास व निडर के वातावरण में जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया।  रणधीर कुमार ने योग व्यायाम एवं आत्म रक्षा के कौशलों के बारे में विस्तार से बताया। 

डॉक्टर नीतीश कुमार यादव ने छात्रों को विभिन्न कानूनों एवं हेल्प लाइन नम्बर 1090.112 के बारे में जानकारी दी। बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नारी सुरक्षा आत्म सम्मान एवं धर्म के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर शिव प्रताप सिंह ,राज बहादुर यादव इत्यादि प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related

news 2676283325896316414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item