जमीनी विवाद में तड़ताड़ाई गोलियां, एक की मौत

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली गांव में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मौके पर एसपी सिटी डॉक्टर संजय,सीओ अंकित कुमार और एसडीएम राजेश वर्मा भी पहुंच गये। 

अंगुली  गांव निवासी बरखू यादव (75) को कोई संतान नहीं थी। वह अपने साले की पुत्री खुशबू को दशको पूर्व से अपने पास सेवा  के लिए रखे थे। लगभग 1 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। खुशबू बड़ी हुई तो उन्होंने खुद से ही उसका शादी विवाह कर दिया। अब खुशबू के दो बच्चे हैं। उनका पति सोनू भी अक्सर यहीं रहा करता है। वह कभी कभार ही आपने घर जाता है। लगभग 2 माह पूर्व बरखू ने अपने हिस्से की लगभग चार बीघे जमीन मे से 10 बिश्वा जमीन खुशबू के नाम बैनामा कर दिया था। जिसको लेकर उनका सगा भतीजा राम सिंह उनसे विवाद करता रहता था। शनिवार की दोपहर बरखू यादव गांव की बाजार आए हुए थे।  वापस घर लौट रहे थे।अभी वे घर से लगभग 500 मीटर दूर ही थे कि तभी सामने से दो बाइकों पर सवार उनके हिस्ट्रीशीटर भतीजे राम सिंह यादव सहित दो अन्य लोग उन्हें रोक लिए। आपस में कहासुनी होने लगी। इसी बीच तीनों ने उनपर हमला कर दिया। पहले तो उनपर चाकू से प्रहार किया गया। जब वह मुंह के बल जमीन पर गिर गये तो असलहे से गोली मार दी गई। जिसमें मौके पर ही बरखू ने दम तोड़ दिया। 

Related

news 3118045529078611385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item