राहुल ,प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की
https://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_32.html
जौनपुर। हाथरस में पुलिस द्वारा राहुल और पिंयंका गांधी के साथ धक्का मुक्की करने व दोनो नेताओ को पुलिस द्वारा हिरासत मे लिए जाने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रीत होकर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व जुलूस निकालकर प्रर्दशन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने करीब 50 कार्यकर्ताओ को हिरासत ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज के लडकी के साथ सामुहिक बलात्कार के बाद दर्दनाक मौत पर पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी,धक्का-मुक्की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।उक्त घटना की सूचना लगते ही जनपद जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। पुलिसिया बदसलूकी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कचहरी रोड पर पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया तो पुलिस नें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला भी जलाया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, डॉ. चित्रलेखा सिंह,राकेश उपाध्याय,सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,सत्यवीर सिंह,विशाल सिंह हुकुम,तौकीर खान,उस्मान अली,नीरज राय,शिव मिश्रा,विकास तिवारी,रियाज अहमद राज,राजन तिवारी,शैलेंद्र सिंह,फरमान हैदर,संदीप सोनकर,राकेश सिंह,आजम शिखर द्विवेदी, प्रवीण सिंह पिंटू,अशरफ अली,प्रेम नारायण यादव बाबा, शाहनवाज, गौरव सिंह सनी, आशीष सिंह माली,इश्तियाक अहमद,जय शंकर दुबे,अबूजर शेख आबिश इमाम सनी, मुकेश पाण्डेय,इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।