जानिए कांग्रेसियों ने क्यो गया राम धुन

 


जौनपुर। शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर  द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाया गया। तत्पश्चात कांग्रेस जनों ने खरका तिराहे पर  गांधी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया  राम धुन गा करके राष्ट्रपिता जी को याद किया ।  जिला अध्यक्ष फैसल तबरेज ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया. यही कारण है कि अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी जी को हम 'राष्ट्रपिता' भी कहते हैं.शास्त्रीजी सच्चे गांधीवादी थे जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। स्वाधीनता संग्राम के जिन आन्दोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही । वहां मौजूद शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि आज का दिन किसान व मजदूर दिवस के रूप में हम लोग मना रहे हैं त्याग तपस्या और  बलिदान प्रतिमूर्ति  महात्मा गांधी जी  आज हम कांग्रेसी जन महात्मा गांधी जी व सहज सरल विकासशील लाल बहादुर शास्त्री जी को शत शत नमन करता हूं और सत्य अहिंसा की विचारधारा पर चलते रहेंगे इसअवसर पर वरिष्ठ नेता मुफ्ती मेहंदी, नीरज राय , विशाल सिंह हुकुम, गौरव सिंह सनी, आजम जैदी, पंकज सोनकर ,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राजकुमार गुप्ता  प्रवीण सिंह पिंटू नंदलाल गौतम, तौकीर खान दिल्लू , हाजी अवि बकास , शाहनवाज खान हसीब खान सुरूर बिलाल नदीम  जय गम अब्बास अशरफ अली ,इश्तियाक अहमद मो अशरफ, बबलू गुप्ता ,गौरव सिंह वत्स आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे,

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item