बीजेपी नेताओ से मल्हनी विधानसभा की जनता मांग रही जवाब

जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव का विगुल बज चुका है। बसपा और सपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके है दोनो पार्टियों ने नेता कार्यकर्ता चुनाव में बाजी मारने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है। उधर इस सीट पर पहली बार कमल खिलाने के लिए वगैर प्रत्याशी घोषित हुए सरकार के मंत्री, विधायक, बीजेपी के दिग्गज नेता चट्टी, चैराहो और गांवो में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। इन नेताओ की राह में रोड़ा बन रही है गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़के, सूखे हैण्ड पम्प समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं। जनता इन नेताओ से जवाब मांग रही है कि हम लोगो ने क्या खता क्या है।  

पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई मल्हनी सीट के लिए तीन नवम्बर को वोट डाला जायेगा। बीते नौ अक्टुबर से नामाकंन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नही किया है। लेकिन इस सीट को सपा से छिनकर पहलीबार अपने खाते में करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दिया है। इस सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान सम्भाल रखा है। कुछ दिन पूर्व इस विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके जोश भर गये थे उसके बाद आन लाइन कार्यकर्ताओ से रू ब रू हुए। उधर मल्हनी विधानसभा के प्रभारी बनाये गये मंत्री अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव , जिले सभी बीजेपी विधायक,पार्टी के बरिष्ठ कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे है। एक नेताजी से चुनाव प्रचार पर चर्चा चली तो उन्होने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मल्हनी इलाके में अधिकांश सड़के गड्ढे़ में तब्दील हो गयी है, सैकड़ो हैण्ड पम्प रिबोर न होने के कारण सूखे पड़े है , किसी किसी गांव में बिजली नही पहुंची है जब हम लोेग चुनाव प्रचार में जा रहे है तो जनता हम लोगो से जवाब मांग रही है।  

Related

politics 2120189402093393894

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item