दिव्यम सिंह ने अपने कुल का नाम किया रोशन
https://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_482.html
जौनपुर। शुक्रवार की देर शाम आये नीट प्रवेश परीक्षा परिणाम में जनपद के होनहारो ने बाज़ी मारी है , इसी में एक प्रतिभावान छात्र है नगर की सीमा से सटे सुल्तानपुर गांव का निवासी दिव्यम सिंह। इसने कड़ी मेहनत के बल पर आल इंडिया नीट की परीक्षा में 1632 रैंक हांसिल किया है।
बतादे दिव्यम सिंह के पिता शेष नाथ सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है तो इनके बड़े पिता शम्भू नाथ सिंह पत्रकार है। परिवार के बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिये प्रेरित करते रहते हैं जिसका परिणाम रहा कि दिव्यम सिंह अब डाक्टर बनने की ओर अग्रसर हो गया है।