कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन

   


  जौनपुर : मल्हनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डा. राकेश मिश्रा(मंगला गुरू) ने कार्यकर्ताओ के हुजूम के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला प्रस्तावक रहे। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए जिससे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल साफ दिखा। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी,प्रदेश महासचिव मकसूद खान, शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय मधुकर, प्रदेश सचिव सरिता पटेल, एम एल सी प्रत्याशी संजीव सिंह, विधानसभा प्रभारी रोहित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह,लालजी चौहान, रामचंद्र मिश्र, तिलकधारी निषाद, प्रमोद मिश्रा, इंद्रसेन श्रीवास्तव, दया सागर राय, विद्यापति द्विवेदी, बंशीधर शर्मा,शेर बहादुर सिंह, कमला तिवारी,सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, विकास तिवारी,मुफ्ती मेहंदी, रियाज अहमद,जयशंकर दूबे, राकेश मिश्रा,शिव मिश्रा, यूथ अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहनवाज,शिखर द्विवेदी,महिला जिलाध्यक्ष चित्रलेखा सिंह,आरसी पांडेय,पंकज सोनकर,धर्मेन्द्र निषाद, देवेन्द्र मिश्र बब्लू,सेवादल प्रदेश महासचिव रविन्द्र मिश्रा,राजन तिवारी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।

Related

news 5706974828976382128

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item