उद्देश्य सिंह बनें एबीवीपी के जिला संयोजक

 

जौनपुर ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक काशी में सम्पन्न हुई।जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गढ़िया व प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप जी की उपस्थित में संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में उद्देश्य सिंह को जिला संयोजक , डेज़ी सिंह को विभाग संयोजक व डॉ दिग्विजय सिंह को जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में विभाग प्रमुख का भी दायित्व दिया गया। धीरेन्द्र जी को पुनः जिला संगठन मंत्री जौनपुर बनाया गया।जौनपुर के कार्यकर्ता रहे  शिवांग दुबे को सुल्तानपुर का जिला संगठन मंत्री बनाया गया।

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में उपस्थित होकर वर्तमान पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान की कार्यकारणी से हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह पूरे ईमानदारी के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहेगी।छात्र हित में कार्य करना ही कार्यकर्ताओं कि पहली भूमिका है।प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता कि पद्धति पर हमें कार्य करना पड़ेगा।

जिला प्रमुख डॉ दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन एक माध्यम है जिससे जुड़कर हम व्यक्तित्व निर्माण कर सकते हैं व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।हमारा दायित्व है कि हम छात्रहित के साथ साथ समाज के प्रमुख मुद्दों की लेकर मुखर हो।

जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है।पूर्व कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन व वर्तमान कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संगठन नित नए आयाम स्थापित कर सकता है।

उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ राजश्री सिंह,सचिन तिवारी,शशांक दुबे,कौतुक उपाध्याय,अभिषेक त्रिपाठी,प्रिंस जैसवार,अमन समेत आदि कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

news 1147603795773325528

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item