मल्हनी की जीत सुनिश्चित कर इतिहास रचना है : अनिल राजभर

  

जौनपुर।  बक्शा विकास खंड के परशुरामपुर मंडल के सुजियामऊ गांव में सोमवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व मल्हनी प्रभारी अनिल राजभर ने विपक्ष के डबल इंजन की सरकार के आरोप पर कहा कि उस इंजन में मल्हनी का डिब्बा भी अवश्य जोड़ें। 
 उन्होंने कहा कि मल्हनी की जीत सुनिश्चित कर इतिहास रचना है। श्री राजभर ने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा व निषादराज पार्टी संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री जनपद को चार बड़ी सौगात चुनाव से पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता रहेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रमोद उपाध्याय ने किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, पवन शर्मा, संजय सिंह, उमेश कुमार उपाध्याय, नीलेश पांडेय, शिवकुमार उपाध्याय, ओमकार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Related

news 8512452824924470419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item