छात्राओं को दिया गया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय  राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन के हितार्थ चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान बालिका सुरक्षा के तहत छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महाविद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे उन्हें स्वाबलंबी बनाया जा सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने लैंगिक असमानता के पूर्वाग्रह के सापेक्ष वर्तमान समय में भी कन्या-भ्रूण हत्या से सम्बंधित सामाजिक विसंगतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडे ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित रहने व इससे सम्बंधित कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ अखिलेश गौतम जी के निर्देशन में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो रहा है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर संजू, वंदना, सोनल, आफिया रिंसा समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related

news 6040089964404613637

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item