धनंजय सिंह और लकी यादव ने भरा पर्चा, मल्हनी संग्राम हुआ तेज

  जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव के लिए आज सपा प्रत्याशी लकी यादव और निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पर्चा भरा। दोनो प्रत्याशियों ने कोविड-19 का पालन करते हुए भीड़भाड़ एकत्रीत नही किया। दोनो दिग्गजो का नामाकंन पत्र दाखिल होते ही मल्हनी का महासंग्राम और तेज हो गया है। मीडिया से बातचीत में दोनो प्रत्याशियो ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का दावा किया। 

मालूम हो कि इस सीट का नाम पहले रारी था। 2002 विधानसभा चुनाव से लेकर 2012 तक धनंजय सिंह व उनके पिता काबिज रहे। 2012 में इसका नाम बदलकर मल्हनी कर दिया गया उसके बाद से इस सीट पर सपा के पारसनाथ यादव अपने पार्टी का परचम लहराने लगे,निर्दल प्रत्याशी के रूप में धनंजय सिंह दूसरे स्थान पर पहुंच गये है। पारसनाथ के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इस बार सपा ने स्व0 पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को मैदान में उतारा है। उधर धनंजय सिंह इस चुनाव में निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। आज सबसे पहले सपा प्रत्याशी लकी यादव कलेक्टेªट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। नामाकंन के बाद लकी यादव ने पत्रकारो से बातचीत कहा कि हम अपने पिता द्वारा शुरू कराये कार्यो को पूरा करेगें तथा पिता जी के सपनो का साकार करूंगा। पिता जी ने दो पुलो का निर्माण कराया , मेडिकल कालेज की स्थापना उन्ही के प्रयास हुआ। मल्हनी इलाके की बदहाली का ठीकरा लकी ने भाजपा के सिर पर फोड़ा। 

लकी यादव सपा प्रत्याशी 

उसके बाद धनंजय सिंह ने पर्चा भरा। धनंजय पत्रकारो से बातचीत में कहा कि इस सीट पर मै और मेरे पिता जी विधायक रहे मेरे कार्यकाल में विकास को गति दिया गया। पुलो का निर्माण हुआ सड़के बनवायी गयी, पेय जल, बिजली समेत अन्य विकास कार्य कराया गया। पिछले आठ वर्षो से यहां के विधायक पारसनाथ रहे वे सरकार में मंत्री में रहने के बाद भी मल्हनी में कोई कार्य नही किया। मेरे सांसदीय कार्यकाल में जौनपुर में रेलवे क्रासिंगो पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन मेरे बाद चुने गये भाजपा सांसद ने कोई कार्य नही किया जिसके कारण आज ओवर ब्रिज का कार्य अधर में लटका हुआ है। इस बार मुझे मल्हनी की जनता चुनाव लड़वा रही है। मै भारी बहुमत से जीतकर मल्हनी की सेवा करूंगा। 

धनंजय सिंह निर्दल प्रत्याशी 

Related

news 7525460137215628148

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item