शिक्षाविद् का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
https://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_788.html
जौनपुर। धर्मा देवी महाविद्यालय हयातगंज उटरूकला के संस्थापक, अध्यक्ष व युवा सपा नेता विकास यादव के नाना सहदेव राम यादव का कल देर रात लम्बी विमारी के चलते निधन हो गया है। उनके मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत,प्रबुधजनों व राजनीतिक पार्टियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगो का ताता लग गया है। आज उनका पार्थिक शरीर विद्यालय प्रांगण में आठ बजे रखा गया जहां उमड़े भारी जनसैलाब ने नमः आंखो से अंतिम विदाई दी। श्री यादव का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।