अधिकारियों ने दर्जनभर क्रिटिकल बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

   जौनपुर : तीन नवंबर को होने वाले मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मछलीशहर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने गुरुवार को दर्जनभर क्रिटिकल बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर सुविधाओं व सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय पर ही प्रधान व प्रधानाध्यापक को आवश्यक सुधार का दिशा-निर्देश दिया। 

 मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को शांति प्रिय व निष्पक्ष रूप से कराने के लिए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह प्राथमिक विद्यालय देहजुरी पर बने बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर प्रधानाध्यापक से बातचीत की। वहां से वे प्राथमिक विद्यालय खानापट्टी पर बने बूथ का निरीक्षण करने गए। वहां बिजली, पानी व शौचालय के साथ अन्य सुविधाओं के बारे में प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान से जानकारी ली। इन बूथों पर वाहन पहुंचने में समस्या का जिक्र भी हुआ। अधिकारियों की टीम ने वहां से भरतपुर, सिकरारा, बघौरा व शेरवां गांव में बने बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर समुचित प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था ठीक से कराने का निर्देश दिया।

Related

news 7224443530330706676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item