सुधाकर सिंह अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सिंह चुने गए जिला मंत्री

   

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती बाल मन्दिर इंटर कॉलेज जौनपुर में  रविवार को पूर्वान्ह 10:30 को प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की उपस्थिति में आहूत की गयी है। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों विविन्न शाखाओं के शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों तथा सक्रिय शिक्षक साथियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।  

इस आम सभा की बैठक में उपस्थित सभी शाखा के शिक्षकों ने जनपद में नई जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया।बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष के रूप में  सुधाकर सिंह का तथा जिला मंत्री के रूप प्रमोद कुमार सिंह का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया।संयोजन समिति के सदस्य जयप्रकाश सिंह के नई कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने पुरजोर समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद अध्यक्ष व मंत्री के शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए उपस्थित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह,प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी। नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष जयकिशुन यादव,संगठन मंत्री केश नाथ तिवारी आय व्यय निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष के रूप में जय प्रकाश सिंह, डॉ. प्रविंद सिंह,रामप्रकाश सिंह,राजेश यादव,रणंजय सिंह,धर्मेन्द्र शुक्ला, संतोष सिंह रघुवंशी तथा संयुक्त मंत्री दिनेश शुक्ला,संजय कुमार सिंह ,संतोष कुमार सिंह, वंशराज यादव,सुधीर राय,अनूप सिह, मनोज कुमार सिंह,शितांशु दुबे,धर्मेद्र सिंह निर्वाचित किए गए। आम सभा की बैठक में प्रांतीय संरक्षक संकठा सिंह,विनय सिंह,शिवकुमार सिंह,पतिराम यादव, राणा सिंह,दिनेश सिंह,तिलक राज सिंह,महेंद्र सिंह,विजय सिंह,अजीत सिंह, संदेश सिंह,अजय सिंह,राकेश सिंह आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Related

news 962571213192770556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item