हिस्ट्रीशीटर और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र  अंगुली गांव में संपत्ति हड़पने की नीयत से शनिवार को दिनदहाड़े नि:संतान वृद्ध की चाकू घोंपने के बाद गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में थाना पुलिस ने उसके भतीजे व हिस्ट्रीशीटर पौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस की तीन टीम फरार हत्यारोपित पिता-पुत्र की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गांव निवासी नि:संतान बरखू यादव (75) ने अपनी व पत्नी की सेवाटहल के लिए करीब दो दशक पूर्व अपने साले की पुत्री खुशबू को एक तरह से गोद ले रखा था। बालिग होने पर उन्होंने खुशबू की शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव निवासी सोनू यादव की थी। खुशबू पति संग अपने फूफा बरखू के घर ही रहती थी। बरखू के नाम लगभग छह बीघा जमीन है। उन्होंने दो महीने पहले 10 बिस्वा जमीन खुशबू के नाम बैनामा कर दी थी। इसी को लेकर भतीजा रमा शंकर व उसका हिस्ट्रीशीटर पुत्र राम सिंह यादव नाराज चल रहा था। शनिवार को बरखू गांव की बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में राम सिंह ने चाकू से हमलाकर घायल करने के बाद जमीन पर गिरे बरखू राम को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपित बाइक से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने कहा कि आरोपितों के मोबाइल फोन का लोकेशन व काल डिटेल निकाला जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 3533299154995757227

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item