बदलापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक व बालिका की मौत, एक घायल

 


         जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शुक्रवार की सुबह ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट जाने से चालक और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों ने घंटे भर की कड़ी मेहनत करके दबे लोगों को बाहर निकाला। 

      बतादे कि हिम्मतपुर गांव स्थित सम्राट ईंट भट्ठे से चालक प्रमोद सिंह (50) ईंट लादकर बरौली निवासी त्रिभुवन के यहां जा रहा था। वह गांव में ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो त्रिभुवन के घर का पता पूछने लगा। उसी समय त्रिभुवन की पुत्री आकांक्षा (9) आई और रास्ता दिखाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठ गई। प्रमोद ट्रैक्टर लेकर चले तो घर से महज दस मीटर ही रह गया कि तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक प्रमोद, आकांक्षा व पहले से बैठा विकास तीनों ईंट के नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई तो कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष राय मयफोर्स मौके पर पहुंचकर जेसीबी व क्रेन मंगाकर दबे लोगों को घंटे भर बाद बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्रमोद व आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास निवासी मूसेपुर खीरासराय गया, बिहार का इलाज चल रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item