DIOS की कार्यशैली लाजवाब थी : रमेश सिंह

   

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ  की एक बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मा0शि0 संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि लम्बे समय के पश्चात जनपद को एक कर्मठ, ईमानदार एवं व्यवहार कुशल जिला विद्यालय निरीक्षक मिले थे जिनकी कार्यशैली लाजवाब थी। डॉ. प्रवीण मणि त्रिपाठी जितने अच्छे अधिकारी थे उससे कहीं अधिक अच्छे इन्सान थे लेकिन कोरोना ने उनको हमसे छीन लिया। 
प्रान्तीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पूरा जनपद उनकी व्यवहार कुशलता और कार्यशैली की तारीफ़ करता था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उन्हें चिर-शान्ति दे। पूर्व मंडल मंत्री एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने भी जि0वि0नि0 के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे जनपद की अपूरणीय क्षति बताया। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक के असामयिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील भी की है, क्योंकि जरा सी चूक भी जान लेवा हो सकती है। बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।बैठक के अंत में 02 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से गतात्मा को शान्ति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गयी। संचालन मंत्री तेरस यादव ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गण अतुल कुमार सिंह मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 918281032327075192

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item