असलहा चलाना तो दूर की बात लोड करने में ही छूट गये पुलिस को पसीने , देखिए वीडियो में

जौनपुर। वैसे तो उत्तर प्रदेश में तमाम पुलिस एनकाउंटर होते रहते हैं, उसमें भी पुलिसकर्मियों का निशाना इतना सटीक बैठता है कि गोली सीधे अपराधियों के पैर में जा लगती है, लेकिन जब आपको ये ही जांबाज पुलिसकर्मी एक असलहा  को समय से खोलने में नाकाम हो जाएं तो जाहिर है काबिलियत पर सवाल उठने लगे हैं, ऐसा ही हुआ  के बदलापुर थाने में यहां अपर पुलिस अधीक्षक समाने कई पुलिस वाले असलहा चलाना तो दूर की बात उसे लोड करने में पसीने छूट गये, एएसपी ने ऐसे पुलिस कर्मियों को डिफाल्टर लिस्ट में डालने का फरमान जारी कर दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिभुवन सिंह आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदलापुर थाने का अर्ध वार्षिक चेकिंग करने पहुंचे। पहले उन्होने थाना परिसर,पुलिस बैरक और मेस निरीक्षण किया पग पग पर गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्ति किया। उसके पर थाने असलहो की लगायी नुमाईश को बरीकी से चेक किया। एक एक करके दारोगा और पुलिस कर्मचारियों से असलहे लोड करने चलाने का आदेश दिया। कई पुलिस तो फायरिंग करने में सफल रहे लेकिन आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी असलहा चलाना तो दूर की बात लोड भी नही कर पाये। 

एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आज अर्ध वार्षिक निरीक्षण करने के लिए आया था, पहले थाना परिसर का निरीक्षण तो साफ सफाई व्यवस्था अच्छी  नही पाया गया। उसके बाद शस्त्रो की हैण्डलिंग कराया गया वह भी संतोष जनक नही पाया गया।  जो दारोगा और पुलिस कर्मियों ने सही तरीके से शस्त्रो की हैण्डलिंग नही किया है उन्हे डिफाल्टर प्रदान करने के लिए कहा है। 


Related

talents 3986637305572507864

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item