लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना पं. नेहरू जी का उद्देश्य रहा

   जौनपुर।  जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय मधुकर, देवानंद मिश्र, विकास तिवारी,आजम जैदी,सरवर अहमद,धर्मेन्द्र निषाद मुकेश पाण्डेय तौकीर खां, इकबाल अशरफ आदि मौजूद रहे।पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी फैसल हसन तबरेज ने कहा कि नेहरू जी ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया और 1954 में 'भारत रत्न'से अलंकृत हुए।आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे। नेहरू जी ने तटस्थ राष्ट्रों को संगठित किया और उनका नेतृत्व किया।नेहरूजी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।

Related

news 3069763171412036139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item