आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी

 जौनपुर।  प्रबोधिनी एकादशी बुधवार को आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन किया। आस्थावानों ने पूजन के बाद नए गुड़ का सेवन किया। किसानों ने खेतों में गन्ने की थान का पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। एकादशी पर दीपावली की ही तरह तमाम लोगों ने अपने घरों में साफ-सफाई कर दीप जलाए और पटाखा फोड़ा। पवित्र कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने वालों ने आज के दिन तुलसी का विवाह करते हैं। बाजार में सुबह से ही गन्ना, नया गुड़, शकरकंद व सिंघाड़े की खरीदारी शुरू हो गई थी। इन वस्तुओं से भगवान विष्णु को भोग लगाया। मान्यता है कि आज ही के दिन योग निद्रा से भगवान विष्णु के उठने के बाद शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त शुरू हो जाता है।

Related

BURNING NEWS 7946590852491207458

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item