किसानों के साथ धोखाधड़ी अपराध मानते थे चौ0 चरण सिंह : घनश्याम दूबे



जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज स्थित एक होटल में बुधवार को राष्ष्टï्रीय सचिव घनश्याम दूबे की अध्यक्षता में लोकदल कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस मौके पर श्री दूबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। किसानों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। वह गरीबों व बेसहारों के जीवन स्तर को उठाने के लिए हमेशा चिंतित रहे थे। उनकी याद में प्रदेश सरकार भी विविध कार्यक्रम आयोजित किया है। किसानों के लिए किये गये उनके कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से धोखाधड़ी चौधरी चरण सिंह अपराध मानते थे। वह किसानों के साथ पारदर्शिता से कार्य करने में विश्वास करते थे। इस समय किसान आंदोलन के वक्त उनकी अभिव्यक्ति और प्रासंगिक हो जाती है। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सगीर खान, कमलेश सरोज, निजाम खान, शैलेश दूबे, पंकज सिंह, जियालाल सरोज आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item