दो लाख 13 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए


जौनपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची 27 दिसंबर को जारी कर दी गई। इसके तहत वृहद पुनरीक्षण अभियान में कुल पांच लाख 64 हजार 140 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं तो दो लाख 13 हजार 343 के नाम काटे गए हैं। वहीं 17 हजार 712 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया है। गतवर्ष की अपेक्षा इस बार तीन लाख 50 हजार 797 मतदाता बढ़े हैं। इसके लिए तीन जनवरी तक बीएलओ, ब्लाक व तहसील स्तर पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 
 त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के लिए गत दो माह से वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें 27 दिसंबर को अनंतिम प्रकाशन किया गया। प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों में दावे व आपत्तियों के अनुसार किया जाना है। ड्राफ्ट के रूप में निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 28 दिसंबर से तीन जनवरी 2021 तक दावे-आपत्तियां भी 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक ली जाएंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण चार से 11 जनवरी तक किया जाएगा। वर्ष 2015 में कुल मतदाता 28 लाख 61 हजार 653 रहे तो अनंतिम मतदाता सूची में 32 लाख 12 हजार 450 हैं। ब्लाकों के अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार धर्मापुर में 92 हजार 996, बदलापुर में एक हजार 63 हजार 162, रामपुर में एक लाख 68 हजार 360, मुफ्तीगंज में 96 हजार 633, जलालपुर में एक लाख 28 हजार 933, डोभी में एक लाख 21 हजार 891, सिकरारा में एक लाख 44 हजार 207, महराजगंज में एक लाख 27 हजार 581, मड़ियाहूं में एक लाख 67 हजार 935, सुजानगंज में एक लाख 74 हजार 977, केराकत में एक लाख 36 हजार 800, सुइथाकला में एक लाख 45 हजार 450, सिरकोनी में एक लाख 47 हजार 945, खुटहन में एक लाख 63 हजार 493, बरसठी में एक लाख 22 हजार 933, रामनगर में एक लाख 63 हजार 146, बक्शा में एक लाख 53 हजार 139, करंजाकला में एक लाख 82 हजार 892, मछलीशहर में एक लाख 78 हजार 407, मुंगराबादशाहपुर में एक लाख 58 हजार 176, शाहगंज में दो लाख 39 हजार पांच मतदाता हैं।

Related

news 8245561484821739564

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item