एक खाताधारक को साइबर जालसाजों ने 2.15 लाख रुपये की लगा दी चपत

 
 जौनपुर।  भारतीय स्टेट बैंक की सिगरामऊ  शाखा के एक खाताधारक को साइबर जालसाजों ने 2.15 लाख रुपये की चपत लगा दी। चार दिनों के भीतर सात बार में उसके खाते से यह रकम निकाली की गई। पीड़ित का आरोप है कि इस बारे में जानकारी करने के लिए बैंक जाने पर शाखा प्रबंधक महेंद्र पाल सिंह ने उसके साथ दु‌र्व्यहार किया। उसने कार्रवाई के लिए मंगलवार को थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। 

 डेहुड़ा गांव निवासी प्रदीप तिवारी हरियाणा प्रांत में किसी कंपनी में नौकरी करता है। उसका स्टेट बैंक की सिगरामऊ शाखा में बचत खाता है। उसने जमा रुपये की निकासी में आसानी के लिए एटीएम कार्ड की सुविधा ले रखी है। प्रदीप तिवारी के अनुसार उसके बैंक खाते से गत 14 से 17 दिसंबर के बीच सात बार में 2.15 लाख रुपये साइबर जालसाजों ने ट्रांजक्शन कर उड़ा लिए, जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही था। इस अवधि में उसने अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग भी नहीं किया था। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह कई दिनों बाद बैंक में पैसा निकालने गया। उसका आरोप है कि खाते से रुपये गायब होने की जानकारी होने पर परेशान होकर वह आनन-फानन हरियाणा से घर आया। बैंक शाखा में जाकर मैनेजर से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने छानबीन कर मदद करने की बजाय उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित सूचना देकर जालसाजों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। खाताधारक द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। संबंधित की शिकायत सुनने के बाद ई-मेल से जानकारी अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। किसी के साथ दु‌र्व्यहार नहीं किया गया।

Related

news 8358933627829964159

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item